बस में थे 30 सवारियों मौजूद, दो यात्री हुए घायल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश परिवहन की नजीबाबाद डिपो की बस शनिवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र में हैंडल जाम होने से पलट गयी। बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। घटना से सड़क के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगिरों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना में दो यात्री घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
श्यामपुर एसओ अनिल चौहान ने बताया कि आज दोपहर को सूचना मिली कि हाईवे पर उत्तर प्रदेश परिवहन की नजीबाबाद डिपो की बस पलट गयी है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पर दोनों ओर से लम्बा जाम लगा था। पुलिस ने राहगिरों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। जिनमें दो यात्रियों को अधिक चोट आने पर उनको 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में कुल तीस यात्री सवार थे, घटना में गनीमत यह रही कि कोई गम्भीर घायल या फिर कोई जनहानि नहीं हुई। चालक ने बताया कि बस का हैंडल जाम होने के कारण बस का संतुलन बिगड गया और बस पलट गयी। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सड़क किनारे किया गया। जब जाकर हाईवे का आवागमन चालू हो सका।
