महोत्सव का आर्कषण योगी, स्वामी रामदेव व तेंदुलकर के डुप्लीकेट होगें
महोत्सव को यादगार बनाने के लिए 113 कमल के फूलों से होगा पूजन
देश के विभिन्न प्रांतों समेत पाकिस्तान से भी महोत्सव में हिस्सा लेगें श्रद्धालु
मुकेश वर्मा

हरिद्वार। मुलतान जोत के 113 वें महोत्सव में इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योग गुरू स्वामी रामदेव और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डुबलीकेट आर्कषण का केन्द्र रहेगें। जोकि शहर के लोगों और जोत महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के बीच रहेगें। इसके अलावा जोत महोत्सव का विशेष आर्कषण मां गंगा मईया के साथ पूर्व की भांति दूध की होली के साथ-साथ पूजा अर्चना के साथ जोत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए 113 कमल के फूलों से मां गंगा की पूजा अर्चना करते हुए प्रवाहित किये जाएगे।

मुलतान जोत महोत्सव की शोभा यात्रा को शुभारम्भ 20 अगस्त को खड़खड़ी क्षेत्र स्थित श्री मुलतान जोत सभा भवन से होकर हरकी पौड़ी पर पहुंचेगी। शोभा यात्रा की शहर में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय मुलतान युवा संगठन के प्रधान डॉ. महेन्द्र नागपाल ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि तीर्थनगरी हरिद्वार में 20 अगस्त को मनाए जाने वाले 113 वें श्री मुलतान जोत महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस महोत्सव में राजधानी दिल्ली व देश के विभिन्न प्रांतों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होगेें। जिनके ठहरने व खाने समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। मुलतान जोत महोत्सव आज केवल मुलतान समाज का ना होकर सभी वर्गो का बन गया है।

मुलतान जोत महोत्सव का आयोजन वर्ष 1911 में प्रारम्भ हुआ था। उस वक्त भक्त रूप चंद ने पाकिस्तान के मुलतान से पैदल चलकर समाज में भाईचारे एवं शांति की कामना को लेकर हरिद्वार में गंगा मईया को जोत अर्पित की थी। जोत महोत्सव 113 वर्ष से लगातार अनवरत जारी है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ पाकिस्तान में बसे मुलतान से भी श्रद्धालु शामिल होते है। मुलतान जोत महोत्सव के दौरान लोगों की मनोकामना पूर्ण होने पर प्रतिवर्ष लोगों में जोत महोत्सव की महत्ता बढने लगी है। इस जोत महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यपाल असम प्रो. जगदीश मुखी, भाजपा केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा, हरिद्वार सासद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, निगम पार्षद योगेश वर्मा, श्रीमती लता सोढी, योग गुरू स्वामी रामदेव की भूमिका में संजय तलवार, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की भूमिका में बलबीर अरोड़ा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका में टीवी कलाकार योगी विजेन्द्र नाथ शामिल होगें।

पत्रकार वार्ता के दौरान नरेन्द्र चावला, विसम्बर नागपाल, जेआर अरोड़ा, सुमित नागपाल, सुरेन्द्र आहूजा, एमएस ढीगरा, रमेश बजाज, सतपाल अरोड़ा और दीपक गांधी मौजूद रहे।


