
कांवडियों पर भी भांजी लाठी, कई कांवडियें हुए चोटिल
गुस्साएं कांवडियों ने हाईवे पर जाम लगा किया प्रदर्शन, एसपी सिटी ने स्थिति को सम्भाला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांवड मेले में सीपीयू ने गुरूकुल कांगडी विवि के पीछे एक काॅलोनी में कांवडियों पर लाठी बरसाते हुए उनके खडे वाहन के शीशे तोड दिये। सीपीयू की इस कार्यवाही से काॅलोनी में अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी जानकारी लगते ही कांवडियों का गुस्सा भड़क गया। और उन्होंने पुलिस के खिलापफ प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कांवडियों सहित काॅलोनीवासियों से मामले की जानकारी ली और कांविडयों को समझाते हुए शांत कराया। आरोप हैं कि सीपीयू ने बेवजह कांवडियों पर लाठी बरसाते हुए उनके वाहनों के शीशे तोडे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूकुल कांगडी विवि के पीछे द्वारका विहार काॅलोनी में डाक कांवडियों के वाहन खडे थे। जहां पर कुछ कांवडियें खाना खा रहे थे तो कुछ समान लेने के लिए बाजार गये हुए थे। आरोप हैं कि इसी दौरान अचानक कुछ सीपीयू कर्मियों ने काॅलोनी में पहुंचकर कांवडियों के खडे वाहनों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिये। इतना ही नहीं वहां मौजूद कांवडियों पर लाठी बरसानी शुरू कर दी। जिससे कांवडियों में भगदड मच गयी। घटना की जानकारी पर काॅलोनीवासी भी बाहर निकल आये। बताया जा रहा हैं कि सीपीयू की लाठी चार्ज में कुछ कांवडियें जख्मी हुए है। जब मामले की जानकारी बाजार गये कांवडियों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने साथियों से जानकारी ली। जिसके बाद कांवडियों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा पफूट पड़ा और उन्होंने सिंहद्वार के पास हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसकी जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुस्साएं कांवडियों को शांत कर मामले की जानकारी ली। कांवडियों ने एसपी सिटी को काॅलोनी ले जाकर वाहनों के तोडे गये शीशे भी दिखाये। नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने काॅलोनीवासियों से भी मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि काॅलोनीवासियों ने एसपी सिटी को बताया कि जब काॅलोनीवासियों को कोई परेशानी नहीं हैं काॅलोनी में कांवडियों के वाहन खडे होने की तो सीपीयू को क्या परेशानी थी? जिसने यहां पर पहुंचकर बेवजह खडे वाहनों के शीशे तोडे और कांवडियों पर लाठी बरसाई। बताया जा रहा हैं कि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने पूरे मामले की जांच की बात कही है। पुलिस अधिकारियों ने कांवडियों के नुकसान की भरपाई करने के लिए पैसे भी देने का प्रयास किया। लेकिन कांवडियों ने अधिकारियों के अच्छे व शालिनता भरे व्यवहार को देखते हुए उनसे पैसे लेने से इंकार कर दिया। कांवडियों के गुस्सें को देखते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सहित मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ ने मामले को शांत कराते हुए बडा हादसा होने से टाल लिया गया। जब मामले के सम्बंध् में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय से पफोन पर सम्पर्क कर उनकी प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पफोन नहीं मिल पाया। जिसकारण पुलिस प्रशासन की ओर से घटना के सम्बंध् में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।