प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू होकर लगाई मदद की गुहार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक महिला ने अपनी सास, ननद और ननदोई पर मकान पर कब्जा करने तथा उसपर लोन लेने की कौशिश करने का आरोप लगाया है। पीडिता का आरोप हैं कि उसकी दो बेटियां हैं जिनकी परिवरिश करने तथा घर का खर्च चलाने के लिए काम करते है। जब पति-पत्नी घर से बाहर काम पर निकलते हैं, तभी उक्त लोग मकान पर लोन लेने की कौशिश करने के प्रयास करते है। पीडिता पूनम चौहान पत्नी कमल कुमार चौहान निवासी राजा गार्डन कॉलोनी जगजीतपुर कनखल बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रही थी।
पीडिता ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पूर्व कमल कुमार चौहान के साथ हुई थी, उनकी दो बेटियां है। बेटियों की पढाई व पालन पोषण करने के लिए पति-पत्नी दोनों काम करते है। जिस मकान में वह रहते है वह मकान उसके पति के नाम पर है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख है। आरोप हैं कि उनके मकान पर उसकी सांस, ननद और ननदोई द्वारा कब्जा करने तथा उसपर 15 लाख का लोन लेने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला ने आरोप हैं कि 24 अक्टूबर को पति-पत्नी के काम पर जाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे उक्त लोगों द्वारा उनके मकान की पैमाईस करायी गयी। जिसकी जानकारी उनके घर पर पहुंचने पर हुई, जोकि मकान पर लोन लेेने की बात कर रहे थे। जबकि मकान का बिजली, पानी का कनेक्शन उसके पति के नाम पर है। पीडिता ने मीडियां से उसकी मदद करने की मांग की है।
