
शादी 7-8 माह पूर्व हुई थी देहरादून, उत्पीड़न के चलते रह रही थी मायके
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मायके रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर तड़के प्रेमनगर आश्रम पुल से कूद कर जान दे दी। घटना से क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया। सूचना पर गोताखोर टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश की, मगर कोई सराग नहीं मिला है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर पुल पर आज तड़के करीब साढे पांच बजे एक महिला ने गंगा में कूद गयी। जिसको वहां सैर पर जा रहे लोगों ने देखा और शोर मचा दिया। राहगिरों ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व गोताखोर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंगा में कूदी महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला की पहचान अनीता पुत्री हरिओम उम्र करीब 30 वर्ष निवासी गली नम्बर 6 खन्ना नगर ज्वालापुर के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को भेज दी है। बताया जा रहा हैं कि मृतका के पिता टेलर हैं और अनीता का विवाह करीब 7-8 माह पूर्व ही देहरादून निवासी कमल के साथ हुआ था। आरोप हैं कि अनीता को उसके ससुरालिए दहेज के प्रत्याडित करते थे। जिससे परेशान होकर वह ससुराल से अपने मायके आ गयी। बताया जा रहा हैं कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने आज गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस व गोताखोर टीम महिला की तलाश में जुटी थी। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई विकास भारद्वाज के अनुसार तड़के सूचना मिली थी कि एक महिला ने प्रेमनगर आश्रम पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर गोताखोर टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला की शिनाख्त अनीता पुत्राी हरिओम निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर के रूप में हुई है।