छात्रा ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर हारपिक पीया
तबीयत बिगड़ने पर उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से कहासुनी हो गयी। जिससे नाराज होकर छात्रा ने घर में रखी हारपिक पी ली, जिसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए कनखल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बीती रात कक्षा 10 की छात्रा ज्योति पुत्री जय सिंह उम्र करीब 14 वर्ष निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार का मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से कहासुनी हो गयी। जिससे नाराज होकर छात्रा ने घर में रखी टाॅयलेट साफ करने वाले क्लिनर हारपिक पी लिया। जिसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को उसने सब बता दिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन छात्रा को उपचार के लिए कनखल स्थित बंगाली अस्पताल ले गये। जहां पर छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। चिकित्सकों ने छात्रा के शव को मोर्चरी मेें रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
