पत्रकारों की सुरक्षा और हितों पर हुई गहन चर्चा व मंथन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई की एक बैठक पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डांडी में आयोजित की गई। बैठक मे संगठन को मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया।
बैठक में पत्रकारों के हितों व उनकी सुरक्षा के सम्बंध में गहन मथंन व चिंतन किया गया। साथ ही सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के उत्पीडन के सम्बंध में जिलाधिकारी और एसएसपी हरिद्वार से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की जाएगी। बैठक में चिंतन किया गया कि अक्सर प्रकाश में आ रहा हैं कि जब पत्रकार कवरेज के लिए फिल्ड में जाता हैं तो उसको बहुत कुछ सहना व विरोध का सामना करना पडता है। लेकिन उसके बावजूद पत्रकार अपने समाजहित की जिम्मेदारियों को सब कुछ बर्दाश्त करते हुए अपने कर्त्तव्यों को पूरा करता हैं।
बैठक में मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता मे संगठन को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। मौजूद सदस्यों ने एकजुटता बनाए रखने और भविष्य में इस प्रकार की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक का समापन आपसी सहयोग और संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस बैठक में अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा, डॉ अर्जुन नागयान, सनत शर्मा, विवेक शर्मा, शाहिद अहमद, आशीष शर्मा व नवनीत शर्मा मौजूद रहे।
