पिता की डांट से क्षुब्ध् होकर उठाया कदम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पिता की डांट से क्षुब्ध् एमबीए के छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक युवक ने रेलवे स्टेशन हरिद्वार के समीप ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जिसकी पहचान विकास पुत्र महेन्द्र उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पथरिया पीर देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि विकास एमबीए का छात्र था और रात को नशे में घर पर पहुंचा था। जिसको लेकर पिता व भाई ने शराब पीने को लेकर डांट लगायी। जिसके बाद विकास घर से निकाल गया और सुबह उसकी मौत की खबर घर पहुंची। जीआरपी हरिद्वार थाना एसओ अनुुज सिंह के अनुसार बीती रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक के भाई के अनुसार मृतक एमबीए का छात्र था और शराब पीकर घर पहुंचा था। जिसपर पिता व उसने भाई को डांट दिया था। जिसके बाद वह घर से चला गया और सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिनस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके हवाले कर दिया।
