
मेयर पति अशोक शर्मा जनता को गुमराह कर रहे : सपना शर्मा
मेयर साहिबा और केआरएल कम्पनी के बीच गठजोड का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मेयर पति अशोक शर्मा के साथ मारपीट मामले में घिरी आर्यनगर की पार्षद सपना शर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ प्रेस क्लब हरिद्वार में अपना बचाव करते हुए पत्रकारों से वार्ता करते हुए मेयर पति अशोक शर्मा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से मेयर अनिता शर्मा को क्षेत्र में लग रहे कूडे के ढेर को उठवाने के लिए कई फोन कर रही है। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गयी। जब बीती रात कूडा उठाने वाली कम्पनी केआरएल ने हड़ताल वापस ले ली, तब जनता को गुमराह करने के लिए आज सुबह ट्रेक्टर ट्राॅली पर निजी वाहन लिखे बैनर लगाकर कूडा उठवाने मेयर पति अशोक शर्मा पहुंचे। जिनको केवल यह कहा गया कि वाहनों पर लगे निजी वाहन के बैनर हटाये जाए। लेकिन वह नहीं माने, जब उन्होंने बैनर हटाने का प्रयास किया, तो उनके साथ धक्का मुक्की की गयी। जिसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र की जनता ने मेयर पति व उनके समर्थको का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मेयर पति बेवजह भाजपा को बदनाम करते हुए औछी राजनीति कर रहे है। पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मेयर अनिता शर्मा अराजक तत्व के दबाव से मुक्त नहीं हो पा रही हैं और अपने पद का सही ढंग से निर्वाह नहीं कर पा रही है। केआरएल कम्पनी की हठधर्मिता आराजकता से शहर की जनता परेशान है। गत दिनों नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में सभी पार्षदों ने एक सर्वसम्मत से केआरएल कम्पनी को हटाने के प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन उसके बावजूद भी मेयर ने इस में कोई रूचि नहीं दिखाई है। मेयर अनिता शर्मा के पास केआरएल की बैंक गांरटी जब्त करने के लिए फाईल संस्तुति के लिए भेजी गयी थी। लेकिन तीन दिन के बाद भी मेयर के कार्यालय में पडी रहीं, मगर मेयर साहिबा ने फाईल पर साईन नहीं किये। इससे लगता हैं कि मेयर और केआरएल के बीच मिलीभगत है। एक तरफ मेयर केआरएल कम्पनी के खिलाफ बोलती हैं मगर दूसरी ओर उसके साथ गठबंधन धर्म भी निभा रही है। यह करते हुए मेयर न केवल शहर की जनता बल्कि सभी पार्षदों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मेयर अनिता शर्मा तो काम करना चाहती हैं मगर उनके बेरोजगार हो चुके पति अशोक शर्मा उनको काम करने नहीं दे रहे है। उनकी मन में क्या चल रहा हैं वह केवल औछी राजनीति का चोला ओडे मेयर को भ्रांमित करते हुए शहर की व्यवस्था को खराब करने का प्रयास कर रहे है। अगर मेयर साहिबा अपने पति की बातों में ना आकर केवल शहर हित के लिए काम करना चाहती हैं तो भाजपा के सभी पार्षद उनके साथ कदम से कदम मिला कर चलने के लिए तैयार है। दुर्भाग्य हैं कि मेयर पति नहीं चाहते कि शहर का विकास हो और अपनी कुण्ठा को भी समय समय पर जग जाहिर करते रहते है। जिससे नगरवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रेसवार्ता के दौरान पार्षद विनीत जौली, पार्षद सुनील अग्रवाल, पार्षद मोनिका, पार्षद पिंकी आदि मौजूद थे।