पत्रकारों, राजनैतिक दलों व समाजिक संगठनों ने दी बधाई
आईएफडब्ल्यूजे की राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकारिणी घोषित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस का राष्ट्रीय अधिवेशन 10-12 मार्च को जनपद रतलाम के सेमलिया स्थित मां अन्नपूर्णा कामख्या शक्तिपीठ में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने संगठन के महासचिव पद पर जंगा रेड्डी हैदराबाद तेलांगना को नियुक्त किया। वहीं केन्द्रीय चुनाव अधिकारी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए विभिन्न प्रांतों के 25 पत्रकारों का चयन करते हुए उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
जिसमें चार उपाध्यक्ष पदों पर सर्वश्री रमेश जैन गांधी (राजस्थान), देवेन्द्र सिंह रावत (उत्तराखण्ड),मनोज कुमार मिश्रा (छत्तीसगढ) व एम कुमार स्वामी (आन्ध्रप्रदेश), तथा छह सचिव पदों पर एनपी अग्रवाल (मध्य प्रदेश), संजीव कुमार त्यागी (उत्तर प्रदेश),मनोज सैनी (उत्तराखण्ड), एस एन श्याम (बिहार), सी प्रकाश (कर्नाटक), अनिल त्रिवेदी (राजस्थान) के साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार जैन (हरियाणा) की घोषणा की गयी।
वहीं संगठन की वर्किंग कमेटी के लिए प्रभात कुमार (बिहार), भूपेंद्र शर्मा विकल (मध्यप्रदेश), कवि शेखर पाठक (झारखंड), चन्द्रहास दपोलकर (गोवा), शैलेश पेडनेकर (महाराष्ट्र), रेनू चैहान (दिल्ली), त्रिभुवन उनियाल, सुनील थपलियाल (उत्तराखण्ड), डी अन्ना (आन्ध्रप्रदेश), वी यादागिरि (तेलंगाना), डॉ एमएल सिंह (छत्तीसगढ), महेश ठक्कर, सुनील, गुलाब सोनवणे (गुजरात), दलीप शाह (राजस्थान) के नाम की घोषणा की और सुधीर भट्ट (उत्तराखण्ड) व अविनाश (मध्यप्रदेश) को अध्यक्ष द्वारा नामित किया गया। निर्वाचित कार्यकारिणी का करतल ध्वनी के साथ सदन द्वारा स्वागत एवं बधाई दी गयी।
मनोज सैनी के आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय सचिव बनने पर हरिद्वार के पत्रकार जगत में खुशी की लहर दौड गई। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमति अनिता शर्मा, उत्तराखंड की प्रथम महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान, नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 पीएस चौहान, राजेश शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, रामचंद्र कन्नौजिया, अमित शर्मा, राहुल वर्मा, समाज सेवी अधीर कौशिक, सैनी सभा(सैनी आश्रम) के अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट, महासचिव प्रमोद सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सैनी, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट्स, हरिद्वार के जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप, महासचिव कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबली त्यागी, कमल मिश्रा, विष्णु देव मिश्रा, अशोक पांडेय, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया आदि ने अपनी शुभकमनाएं दी।
