सात सालों से परिजनों से रह रहा था अलग
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से परेशान होकर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक पिछले सात सालों से परिजनों से अलग रह रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सिंह पुत्र लाल सिंह उम्र करीब 49 वर्ष निवासी हरईया लखीमपुर खीरी यूपी हाल निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार ने बीती रात कमरे में रस्सी के साहरे पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस ने कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। बताया जा रहा हैं कि मृतक पिछले सात सालों से परिनजों से अलग रहकर सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था, मृतक शराब पीने का शौकीन था। सूचना पर रावली महदूद रानीपुर हरिद्वार में किराये के मकान पर रह रहा मृतक का बेटा अंकित मौके पर पहुंच गया। अंकित के अनुसार उसके पिता शराब पीने के शौकीन थे और उनकी मां से नहीं बनती थी। जिसकारण वह परिजनों के साथ नहीं रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। रानीपुर कोतवाली एसएसआई राकेश कुमार के अनुसार बीती रात एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से परेशान होकर कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को शव सौप दिया है।
