
प्रदेशाध्यक्षा, उत्तराखण्ड सरकार व भाजपा संगठन का किया आभार
लीना बनौधा
हरिद्वार। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्षा ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 94 महिलाओं को शामिल किया गया है। जिसमें हरिद्वार से 18 भाजपा नेत्रियों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रीति गुप्ता भी शामिल है। जोकि लम्बे समय से भाजपा महिला मोर्चा में सदस्य से लेकर अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी निभा चुकी है। भाजपा नेत्री प्रीति गुप्ता वर्ष 2016 में स्पर्श गंगा की संयोजिका की जिम्मेदारी भी निभा चुकी है। इसके पश्चात वर्ष 2017 में भाजपा महिला मोर्चा जिला हरिद्वार के उपाध्यक्ष रही। इतना ही नहीं प्रीति गुप्ता समाजिक क्षेत्र में भी बढ चढ का हिस्सा लेकर अपना योेगदान दे रही है। विशेष रुप से देश में फैली महामारी कोविड-19 में जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की तथा उन्हें विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का वितरण किया। हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता रही और प्रत्येक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पार्टी नीतियों का प्रचार प्रचार किया। पार्टी के प्रति समर्पित एवं कर्तव्य निष्ठावान रहने के कारण पार्टी ने प्रदेश महिला मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य नामित किया। जिसके लिए प्रीति गुप्ता ने उत्तराखंड महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा श्रीमती ऋतु खंडूरी, उत्तराखंड सरकार एवं भाजपा संगठन का आभार प्रकट किया है।