
अमेरिका में बसी हिन्दुस्तानी शिक्षका का सेवा करने का अनोखा अंदाज
गरीब बच्चों को शिक्षा देना व जीवों से प्रेम करना जीवन का मकसद
ज्वालापुर में जन्मी शिक्षका का हिन्दुस्तान से प्यार हर साल खींच लाता हरिद्वार
अनूप कुमार
हरिद्वार। इंसानों को जीव जंतुओं से भी उतना प्यार करना चाहिए, जितना की इंसान से करते है। जिस तरह इंसान दूसरे से प्यार पाने की उम्मीद रखता है। उतना ही पशु, पंछी आदि भी इंसानों से प्यार पाने की उम्मीद रखते है। यदि जानवरों व जीव जंतुओं को इंसानों से प्यार मिलता है, तो वह इंसानों से मिले प्यार को उनसे ज्यादा प्यार वापस इंसानों को लौटाते है। इसलिए हम सब को जीव जंतुओं समेत जानवरों से भी दिल से प्यार करना चाहिए। यह बात अमेरिका में बसी ज्वालापुर हरिद्वार की शिक्षका जूली खंडूजा उर्फ नव्या सबरवाल ने कही है। जोकि इन दिनों अपने मायके ज्वालापुर हरिद्वार आयी हुई है। जिनका विवाह यूपी के धामपुर बिजनौर में हुआ था। जोकि पिछले 20 साल पूर्व पति के साथ अमेरिका में सेटल हो चुकी है। उनके पति एक इंटरनेशल कम्पनी में उच्चपद पर तैनात है।
जूली खंडूजा को गरीब बच्चों से भी काफी लगाव हैं और वह अमेरिका में रहकर गरीब बच्चों को निःशुल्क तालिब देती है, इतना ही नहीं गरीब बच्चों को उनकी जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद करते हुए उनको किताबे, कापी आदि की भी उपलब्ध कराती है। जूली खंडूजा वर्ष भर में एक बार अपने मायके ज्वालापुर हरिद्वार जरूर आती है, जहां पर उनकी माता जी रहती है। जब भी जूली खंडूजा मायके आती हैं तो वह गरीब बच्चों के बीच अधिक समय बीताते हुए उनको शिक्षा से सम्बंधित समाग्री भी उनको उपलब्ध कराती है। जूली खंडूजा को हिंदुस्तान से बेहद प्यार व लगाव है, इसलिए वह हिन्दुस्तान वर्ष भर में पिछले 20 सालों से एक बार जरूर पहुंचती है और करीब दो सप्ताह ज्वालापुर हरिद्वार में बीता कर वापस अमेरिका लौटती है।
जूली खंडुजा का जितने दिन भी ज्वालापुर रहना होता हैं वह गरीब बच्चों के साथ रहकर उनको शिक्षा की तालिम देते हुए उनको शिक्षा से जुड़ी जरूरत की चीजों को उपलब्ध कराती है। वहीं गऊमाता, कुत्तों, जीव-जंतुओं आदि से प्यार करती है और उनकी सेवा करती है। जुली खंडुजा का मूल मंत्र है कि आत्मा एक है। जितना प्यार इंसान आपस मे करते है उतना ही प्यार पाने का अधिकार इस धरती पर रहने वाले सभी जीव जंतु का है। जैसे हम सब ईश्वर से मदद की उम्मीद रखते है वैसे ही जीव जंतु भी हम इंसानो से उम्मीद रखते है। हम सबको मिलकर इनको प्यार करना चाहिये।