
♦कार्यक्रम स्थलः श्री चित्रकूट आश्रम भूपतवाला और गंगा घाट
♦कार्यक्रम में देशभर के कायस्थ समाज के लोग होगे शामिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखण्ड द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त कथा द्वितीय वर्ष का आयोजन 4-5 अक्टूबर 25 को श्री चित्रकूट आश्रम के घाट भूपतवाला हरिद्वार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुम्बई से फिल्मी दुनिया के कई हास्तियों के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों से भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होगे। यह आयोजन धार्मिक आस्था, संस्कृतिक एकता और समाज में कर्तव्यबोध के संदेश को आगे बढाने का एक सतत प्रयास है। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि देश में पहली बार कायस्थ महासभा की ओर से पिछले वर्ष इस कथा की शुरूआत 14-15 सितम्बर 24 को कबीर चौरा आश्रम और परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित की गयी थी। इस कथा आयोजन में भी देश के विभिन्न प्रांतों से कायस्थ समाज के लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया था। इस आयोजन के सफलता के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने निर्णय लिया था कि प्रति वर्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से गंगा तट के किनारे अलग-अलग शहरो व प्रदेशों में आयोजित होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि कायस्थ महासभा के शीर्ष पदाधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए भगवान श्री चित्रगुप्त कथा के आयोजन को आगे बढाया जा रहा है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले भगवान चित्रगुप्ता कथा कार्यक्रम में 4 अक्टूबर की शाम को शाम 5 बजे श्री चित्रकूट आश्रम के घाट भूपतवाला में गंगा आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात शाम 7 बजे श्री चित्रकूट आश्रम में सांस्कृतिक और भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 5 अक्टूबर 25 की सुबह 10 बजे गंगा घाट पर भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन होगा। भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन उत्तराखण्ड के अलावा अन्य प्रदेशों में भी गंगा तट पर कथा का आयोजन का क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री सर्वेश माथुर, प्रदेश अध्यक्षा महिला अनिता सैक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक रवि सरन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक मोहन श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक पियांस निगम, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सैक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष हितेन्द्र सैक्सेना, कुमांऊ प्रभारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, गढवाल प्रभारी कमल भटनागर आदि मौजूद रहे।