
विभिन्न प्रांतों के 2141 यात्री हरिद्वार से हुए रवाना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लाॅकडाउन के दौरान हरिद्वार में फसे विभिन्न प्रांतों के यात्रियों को उनके गतंव्यों की ओर रवाना किया जा चुका है। जिनमें सब से अधिक यात्रियों की संख्या गुजरात के यात्रियों की थी। हरिद्वार के विभिन्न होटल, लाॅज और धर्मशाला में ठहरे दो हजार से अधिक यात्रियों को उनके घर को भेजा गया है। बताते चले कि लाॅकडाउन के दौरान हरिद्वार में विभिन्न प्रांतों के हजारों यात्री फस गये थे। जिनको उनके घरों तक भेजने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिश से सम्पर्क किया गया था। जिनके द्वारा यात्रियों को भरोसा दिलाया गया था कि जल्द ही उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी। जिसपर अमल करते हुए सरकार की ओर से 26 और 27 मार्च तक हरिद्वार में फसे यात्रियों को उनके गतंव्यों की ओर रवाना कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी हरिद्वार की ओर से मीडिया को जारी प्रेस नोट के द्वारा दी गयी है। जिसमें यात्रियों के आकंउे दिये गये हैं कि कितने यात्री किस प्रदेश के लिए भेजे गये है। जिसमें सब से अधिक गुजरात के यात्रियों की संख्या 1599 जोकि सबसे अधिक है। जबकि उत्तर प्रदेश के 97 यात्री, पंजाब के 68 यात्री, दिल्ली के 32 यात्री, हरियाणा के 14 यात्री, बिहार के 52 यात्री, पश्चिम बंगाल के 147 यात्री, उत्तराखण्ड के 64 यात्री, राजस्थान के 10 यात्री, आन्ध्र प्रदेश के 04 यात्री, हिमाचल प्रदेश के 08 यात्री, उड़ीसा के 15 यात्री, मध्य प्रदेश के 03 यात्री और झारखण्ड के 28 यात्री सहित कुल 2141 यात्रियों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया है।