पुलिस ने किया एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
ग्रामेंटस की दुकान पर करते थे तीनों काम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ग्रामेंटस में कार्यरत तीन दोस्तों बुधवार की छुट्टी मनाने के लिए जगजीतपुर गये थे। जहां पर दो दोस्तों की नहर में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने एक युवक का शव बरामद कर लिया हैं जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। वहीं तीसरे युवक से पुलिस पूछताछ में जुटी है। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार आर्यनगर ज्वालापुर स्थित एक ग्रामेंटस की दुकान में कार्यरत तीन कर्मी राहुल पुत्र किशन लाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी दक्ष रोड़ कनखल हरिद्वार, दीपक पुत्र महेश उम्र करीब 30 वर्ष निवासी निर्मला छावनी हरिद्वार और मनीष पुत्र बलवंत उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मौहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार बीते दिन बुधवार की छुट्टी होने के कारण तीनों ने जगजीतपुर खाने पीने का प्रोग्राम बनाया। उन्होंने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर जगजीतपुर ठेके पहुंचें, जहां पर उन्होंने शराब पी और फिर नहर के किनारे बैठने के इरादे से घाट की ओर चल दिये। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान एक युवक मनीष बाइक से यह कहते हुए उतर गया कि तुम घाट पर पहुंचो में सिगरेट लेकर आता हॅू। जब मनीष सिगरेट लेकर घाट पर पहुंचा, तो वह नहीं मिले। जिनको मनीष ने काफी ढूढा मगर कोई पता चलने पर वह वापस घट लौट गया। जिसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसपर उसके परिजनों ने दो अन्य युवकों को भी मामले की जानकरी देकर कनखल थाने पहुंचे। कनखल पुलिस को मनीष ने पूरा वाक्य की जानकारी दी। एसओ ने बताया कि मनीष बीती शाम अधिक नशे में होने के कारण वास्तव में घाट की लोकेशन नहीं बता पाया। जब सुबह तलाश की गयी तो श्रीयंत्र मन्दिर के पास ही बाइक खड़ी मिली और दोनों युवकों के कपड़ व जूते भी पड़े मिले। जब तलाश शुरू हुई तो कुछ ही दूरी पर एक युवक राहुल का शव पुलिस ने नहर से बरामद कर लिया। जबकि दूसरे का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस व परिजन दीपक की तलाश मेें जुटी है। पुलिस मनीष से पूछताछ में जुटी हैं और उसके द्वारा बताये जा रहे घटना की सत्यता का पता लगा रही है। पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
