लोनिवि और पुलिस ने किया पुल पर पैदल आवागमन बंद
मुकेश वर्मा
ऋषिकेश। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटने से हड़कंप मच गया। लक्ष्मण झूला पुल के निकट की लोनिवि नया पुल बना रही है। लेकिन लोगों को पैदल आवागमन के लिए छूट गयी थी। घटना के बाद से लोनिवि और पुलिस ने पुल पर पैदल आवागमन भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
बताते चले कि तीन साल पूर्व लक्ष्मण झूला पुल की मियाद पूरी हो चुकी है। सरकार ने लक्ष्मण झूला पुल के निकट ही शीशे का नया पुल का निर्माण किया जा रहा है। व्यापारियों और श्रद्धालुओं के अनुरोध पर लक्ष्मण झूला पुल पर पैदल लोगों के लिए आवागमन की अनुमति दी गयी थी। लेकिन रविवार दोपहर अचानक लक्ष्मण झूला पुल की तार टूट गया। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर मुनीकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह और लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता मो. आरिफ खान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने तत्काल यात्रियों को पुल पर आवागमन को रोक दिया गया। ईई खान ने बताया कि पुल की मियाद समाप्त हो चुकी हैं, 13 जुलाई 2019 से पुल आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। लेकिन लोगों के अनुरोध पर पैदल यात्रा के लिए इसे खोला गया था। नव निर्माण पुल का काम एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। लोगों से पुल पर आवाजाही न करने की अपील की गयी है।
