पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी, कॉलोनी में मचा हड़कम्प
पीडित परिवार नहीं था घर, मकान मालिक भी रहता हैं बाहर
चोरों ने दोनों कमरों में ताला लगा होने पर बनाया निशाना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। योगी विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद धर को निशाना बनाकर सेंध लगाकर लाखों के जेवरात व नगदी ले उड़े। बताया रहा हैं कि पीडित परिवार के पहुंचने पर चोर उनके सामने ही भाग खड़े हुए। घटना से कॉलोनी में हड़कम्प मच गया। सूचना पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए उनकी तलाश में जुट गयी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीडित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र सरकार के मकान में भूतल पर किरायेदार पुनीत अग्रवाल गुरूवार की सुबह करीब साढे आठ बजे नौकरी पर चले गये। जिसके बाद उनकी पत्नी दिव्या ग्रोवर अग्रवाल अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने चली गयी। बताया जा रहा हैं कि दिव्या ग्रोवर अग्रवाल बच्चों के स्कूल से अपने मायके खन्ना नगर ज्वालापुर चली गयी। जब परिवार रात करीब बारह बजे अपने मकान पर पहुंचे तो कमरे के भीतर से बंद होने पर उन्होने दरवाजा तोड़ कर प्रवेश किया, तभी घर से तोड़ी दीवार से निकल कर कुछ लोग भाग निकले। जब परिवार ने कमरे में प्रवेश किया तो भीतर का दृश्य देकर कर दंग रह गया। घर में सारा समान बिखरा पड़ा था। परिवार को समझते देर नहीं लगी कि उनके घर में चोरी हो गयी है। घर में रखी लाखों की जेवरात व नगदी नदारत मिले। जिसी जानकारी पीडित परिवार ने आसपास के लोगों को दी। घटना से कॉलोनी में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा हैं कि मकान मालिक सुभाष चंद्र सरकार भी बाहर रहते है। चोरों ने मकान में कोई ना रहने और कमरे में ताला लगा होने का फायदा उठाकर बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैं कि चोर पूर्व बैंकेट हाल खूबसूरत वाले प्लाट की तरफ से दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे, जिन्होंने बंद कमरे को भीतर से लॉक कर आराम से माल समेट कर वही से ही भाग गए। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुटी है।
कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि योगी विहार कॉलोनी में बंद मकान में सेंध लगाकर चोरी हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंवी और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। लेकिन पीडित परिवार की ओर से अभी तक घटना के सम्बंध में तहरीर नहीं दी गई है।
