- पुलिस ने किया बच्ची को सकुशल बरामद
- मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रेमी ने प्रेमिका को पाने के लिए उसकी 5 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया, अपहरण का शक महिला ने अपने पति व उसकी बहन व जीजा पर लगाते हुए थाना कलियर में उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच के दौरान अपरहण के असली आरोपी महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मार्च को मुस्कान उर्फ गुड़िया पुत्री नासार पत्नी सफात निवासी पिरान कलियर ने कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 5 साल की बच्ची का अपहरण उसके पति सफात उसकी बहन सलमा और बहनोई फैजान ने कर लिया है। पुलिस में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जांच के दौरान जब पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग आसिफ पुत्र आफाक निवासी पिरान कलियर से चल रहा है। जिस के उकसाने पर उसने मेरी पत्नी से तालाक का मामला न्यायालय में डालवा दिया है और उसकी पत्नी उसी के बहकावे में चल रही है। जब पुलिस ने आरोपी आरोपी के बयान की सत्यता परखने के लिए आसिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन आसिफ प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा और बच्ची के अपरहण मैं अपना कोई हाथ होने से इंकार कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आसिफ टूट गया और उसने सच बोल दिया। आसिफ अली ने बताया कि वह मुस्कान से 2 वर्षों से बेहद प्यार करता है और उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है, वह उसके साथ विवाह करना चाहता है। लेकिन उसके परिजन उसकी एक बच्ची होने के कारण विवाह के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए उसके विवाह में रोड़ा की बच्ची को हटाने के लिए 1 मार्च को मुस्कान के घर जाकर बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया। इस दौरान उसे किसी ने नहीं देखा, जिसका फायदा उठाकर वह बच्ची को छपार मुजफ्फरनगर के मंदिर की गली में छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी आसिफ की निशानदेही पर बच्ची को सकुशल वहां से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया। कलियर थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि एक महिला मुस्कान ने अपनी 5 साल की बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराते हुए अपने पति सहित अपनी ननंद, नंदोई को आरोपित किया था। लेकिन जांच के दौरान बच्ची का अपरहण करने वाला कोई और नहीं महिला का प्रेमी ही निकला। जिस को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
