श्यामपुर पुलिस की सक्रियता ने बचाई दस लोगों की जान
मैक्स चालक रास्ता भटक कर पहुंच गया था घने जंगल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कोटद्वार से हरिद्वार की ओर आते रास्ता भटक कर घने जंगल में फंसे मैक्स सवार दस लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने यात्रियों को अन्य वाहन उपलब्ध् कराते हुए उन्हें गतंव्य स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस की सक्रियता व उनको राहत पहुंचने के लिए यात्रियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बताया जा रहा हैं कि जहां पर मैक्स फंसी थी वहां पर खूंखार जानवरों भरा जगंल है।
श्यामपुर एसओ अनिल चैहान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को उनको सूचना मिली कि कोटद्वार से आ रही मैक्स रास्ता भटक कर शिगडी स्रोत नदी के पास घने जंगल के बीच फंस गयी। मैक्स सवार यात्रियों ने पुलिस से सम्पर्क कर तत्काल मदद मांगी गयी। जहां पर मैक्स फंसी थी वह इलाका खूंखार जंगली जनवरों से भरा था। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल लालढांग चौकी पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। पुलिस ने तत्काल एक ट्रेक्टर का प्रबंध् करते हुए उसको भी मौके पर भेजा गया और मैक्स सवार यात्रियों को घने जंगल से निकालने का रेस्क्यू शुरू किया गया।
पुलिस का मैक्स यात्रियों को घने जंगल से निकालने के लिए करीब तीन घण्टे का रेस्क्यू चलाना पड़ा। यात्रियों के सकुशल जंगल से बाहर निकलने पर उन्होंने राहत की सास ली। पुलिस ने यात्रियों को अलग वाहन की व्यवस्था कराते हुए उनके गतंव्य की ओर रवाना किया। मैक्स में सवार नरेश पुत्र रामप्रसाद निवासी जीएमएस रोड देहरादून ने बताया कि मैक्स में 10 लोग सवार थे। चालक रास्ता भटकर कर घने जगंल पहुंच गया, जोकि खूंखार जगंली जानवरों से भरा था। पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी गयी। जब तक पुलिस ने मैक्स सवार यात्रियों को जंगल से बाहर नहीं निकाल लिया, सभी यात्रियों की जान हलक में अटकी रही। पुलिस ने जिस तत्परता से उनकी मदद की उसके लिए पुलिस का आभार जताया है।
