बहादराबाद पुलिस ने गनर की शिकायत पर की कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने खानपुर विधायक के गनर के साथ मारपीट मामले में शिकायत पर टोल प्लाजा के छह कर्मियों को गिरफ्रतार किया है। जिनपर पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर विधायक उमेश कुमार के गनर बुधवार की सुबह अपने परिचितों के साथ अस्थि विर्सजन के लिए हरिद्वार आ रहे थे। बताया जा रहा हैं कि जब गनर कार से बहादराबाद क्षेत्र के टोल प्लाजा पर पहुंचे। जब टोल प्लाजा कर्मियों ने टोल मांगा तो गनर ने अपना परिचय उत्तराखण्ड सिपाही के तौर पर दिया। आरोप हैं कि टोल को लेकर गनर और कर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप हैं कि टोल प्लाजा कर्मियों ने विधायक गनर की पीटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली गयी।
बताया जा रहा हैं कि विधायक के गनर ने घटना के सम्बंध् में बहादराबाद थाने में तहरीर दी गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए मारपीट करने वाले छह कर्मियों अभिषेक सिहं पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम छतौनी थाना परसपुर जिला गोण्डा यूपी, अर्पन कुमार पुत्र वशिष्ठ निवासी विभूति खण्ड थाना गोमतीनगर जिला लखनउ यूपी, तुषार पुत्र रविशंकर निवासी हाउंसिग बोर्ड कालोनी कोतवाली व जिला धौलपुर राजस्थान, अभिषेक पुत्र राजभान सिंह निवासी रुहाना थाना अशोकनगर जिला अशोकनगर म0प्र0, रोहित पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी सिमली थाना माली जिला औरंगाबाद बिहार और असलम खान पुत्रा सैय्यद अली निवासी अक्खीपुरा थाना मकराना जिला नागौर राजस्थान हाल निवासीगण टोल प्लाजा बहादराबाद के तौर पर पहचान हुई। जिसपर पुलिस ने छह आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्रतार कर लिया।
