
ऑटोमेटिक मशीनों से कराई जाएगी गंगा घाटों सफाई
सफलता मिलने पर शहर की सफाई में भी होगा इंस्तेमाल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी ने बताया कि मां गंगा को स्वच्छ रखना और शहर को सुन्दर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा अपनी रणनीति तैयार कर ली है। जिसके तहत नगर निगम ऑटोमेटिक मशीनों द्वारा गंगा घाटों सफाई कराई जाएगी। जिसमें नगर निगम को सफलता मिलने पर मशीनों का इस्तेमाल शहर की सफाई के लिए किया जाएगा। मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि मां गंगा में किसी भी प्रकार का कचरा या गंदगी ना जाए। तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओ समेत स्थानीय नागरिकों को भी मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी ने एक भेटवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि नगर निगम हरिद्वार मां गंगा की स्वच्छता और शहर को सुन्दर बनाने के लिए सफाई के लिए बेहद सवेंदनशील है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा शहर के व्यापारियों, प्रबुध नागरिकों, समाजिक संगठनों समेत अन्य संस्थाओ से भी सहयोग लिया जाएगा। हरिद्वार विश्व विख्यात तीर्थनगरी हैं, जहां पर देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मां गंगा के प्रति आस्था लिए श्रद्धालुओ का आगमन बना रहता है। मां गंगा को स्वच्छ रखने और शहर को सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम एक अभियान के तौर पर काम करेगा।
उन्होंने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र में मीट की दुकानों पर भी अपनी पैनी रखेगा। मीट बेचने वाले नगर निगम द्वारा लागू नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर निगम के नियमो का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। लेकिन किसी भी कीमत पर नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।