आरोपी से 315 बोेर का तमंचा व 8 जिंदा कारतूस बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से धुम रहे संदिग्ध् कार सवार को कनखल पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व आठ जिंदा कारतूस के बरामद किये है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी वाहनों की रिकवरी का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। कनखल कार्यवाहक एसओ चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कार सवार कुछ हथियार बंद लोग किसी वारदरात को अंजाम देने की नीयत से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना की जानकारी मिलते ही गश्ती दल ने चैकिंग अभियान चलाते हुए श्रीयंत्र मंदिर पुल की ओर से आ रही एक स्विफ्रट कार को रोकने का सकेंत दिया। लेकर कार चालक ने कार रोकने की बजाय कार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुतैदी के चलते कार को रोक लिया गया, कार की तलाशी लेेने पर पुलिस ने चालक के पास से एक 315 बोर का तमंचा और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस आरोपी को पकड कर थाने ले आयी। जहां पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नीरज मलिक पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी पीएससी गेट के पास सुभाष नगर ज्वालापुर बताया। लेकिन आरोपी ने देर राात क्षेत्र में तमंचा लेकर धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मूल रूप से शामली यूपी का रहने वाला है, जोकि लोन पर लिए गये वाहनों की किश्त जमा न करने पर वाहनों को पकडकर रिकवरी करने का काम करता है। जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी का मेेडिकल कराते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
