पति पर लगाये गम्भीर आरोप, पुलिस से की शिकायत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेसी नेता की पत्नी ने फ्रलैट में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कनखन थाने में शिकायत की गयी, लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं दूूसरी ओर नाराज पत्नी व पति के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास कुछ मौजिजों द्वारा किये जाने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकृष्ण मिशन अस्पताल रोड स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले कांग्रेसी नेता का पत्नी के देहांत के बाद वर्ष 2015 में दूसरा विवाह हरिद्वार की एक महिला से किया था, लेकिन शादी के बाद से दूसरी पत्नी व नेता जी के संबंधें में कड़वाहट चल रही है इसके चलते हैं पत्नी अपने अलग रह रही हैं। बताया जा रहा हैं कि पत्नी को कहीं से जानकारी लगी कि उसका पति फ्रलैट में अपने बच्चों के साथ किसी किशोरी के लेकर रह रहा है। इसी सूचना पर कांग्रेसी नेता की पत्नी सोमवार की दोपहर मीडिया कर्मियों को लेकर फ्रलैट में पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप हैं कि बाप-बेटो ने फ्रलैट में रहने वाली किशोरी को बाहर निकाल दिया। इस पर मामले ने ओर तूल पकड़ लिया। पत्नी का आरोप हैं कि कांग्रेसी नेता कुछ समय से किशोरी के साथ फ्रलैट में रह रहा है और उसे लेकर घर से बाहर नहीं निकलता। जबकि कांग्रेसी नेता उसे अपनी बेटी बता रहा था। दोनों बेटो ने युवती से राखी बंध्न भाई भी है और उनकी वह मुंह बोली बहन का रिश्ता है। कांग्रेसी नेता पत्नी के लगाए आरोप को एक सिरे से नकार रहा है। जबकि पत्नी अपनी बात पर अडिग थी, पत्नी ने कनखल थाने में पहुंच पति की शिकायत की है। कनखल थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार परिवारिक मामला हैं, आरोपो की जांच की जा रही है। लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
