परिवर्तन यात्रा दूधाधारी चौक से हुई प्रारम्भ, लोगों ने किया स्वागत
कांग्रेसी नेता भारी भीड को देख कर हुए गदगद, भाजपा की मान रहे विदाई तय
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हरिद्वार के इतिहास में अभूतपूर्व सफल रही। परिवर्तन यात्रा में हजारों कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। कांग्रेसी की तीन दिवसीय परिवर्तन यात्रा दूधाधारी चौक प्रारम्भ हुई। जोकि शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी। कांग्रेसी की परिवर्तन यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा में उम्मीद से कई अधिक भीड़ जुटने से कांग्रेसी नेता उत्साहित है, वहीं इस परिवर्तन यात्रा ने कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं में जोश भरने का काम किया है। और वह इस परिवर्तन यात्रा के जरिये प्रदेश से भाजपा की सरकार की विदाई तय मान रहे है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रानीपुर क्षेत्र पहुंची, जहां पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में कई कांग्रेसी दिग्गज नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित किया।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का आज हरिद्वार विधानसभा से श्री गणेश हो गया है। पार्टी के नेताओं ने इस यात्रा को सफल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश में परिवर्तन यात्रा के सफल आयोजन के बाद आज इस धर्म नगरी हरिद्वार से कांग्रेस का दूसरा चरण शुरू हुआ है, जो जोश जो जुनून जो उम्मीद है। लोगों की नजरों में हमने यात्रा के पहले चरण में देखी थी मैं देख रहा हूं, कि यात्रा के दूसरे चरण में भी वही जोश और जुनून हरिद्वार की जनता में भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी उम्मीदों के साथ यहाँ पहुंचे हैं। जनता ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत जिस जोश व उम्मीद से किया है। कांग्रेस पार्टी जनता की उम्मीदों को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा और उनकी अपेक्षाओं पर कांग्रेस खरा उतरेगी।
कांग्रेस जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से कभी पीछे नहीं हटेगी। उत्तराखंड देवभूमि हैं जिसके प्रति लेकर विश्व के लोगों में गहरी आस्था जुडी हैं जिसको बरकरार रखा जाएगा। उत्तराखण्ड एक अच्छा प्रदेश है जिसमें भ्रष्टाचार ना हो, युवओं को रोजगार मिले, महिलाओं का उत्पीड़न ना हो जनता की इन सभी आकांक्षाओं पर हम खरा उतरने का प्रयास करेगे। कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर हम पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप अपना मेनिपफेस्टो लेकर आएंगे। कांग्रेस आगामी विधनसभा 2022 में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।
परिवर्तन यात्रा में प्रभारी एवं विधायक दीपिका पाण्डेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव मीडिया प्रभारी जरिता, मेयर अनीता शर्मा, डाॅ. संजय पालीवाल, विमला पाण्डेय, अंजु दिवेदी, संजय अग्रवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, धर्मपाल सिंह ठेकेदार, अशोक शर्मा, अरविन्द शर्मा, अनिल भास्कर, पार्षद अनुज सिंह, राजबीर चौहान, मनोज बर्छिवाल, महेश प्रताप सिंह राणा आदि सैकड़ों नेता व हजारों की संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।



