पुलिस एक्ट के तहत आरोपियों को चालानी कार्यवाही कर चेतावनी देकर छोडा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बीती रात रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग, रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते 39 लोगों को दबोचा है।
जिनको कोतवाली लाया गया और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर शराब ना पीने की चेतावनी देकर छोड दिया। निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी का कहना हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों और हुड़दंग कर सामाजिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
