मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोतवाली ज्वालापुर पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा किये जा रहे कठिन परिश्रम से की जा रही पुलिस ड्यूटी व इसके अतिरिक्त परिवार की जिम्मेदारियों को सम्भालने पर सम्मानित किया।
महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सम्मानित किये जाने पर प्रशंसा जाहिर करते हुए थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधो व घटनाओं की रोकथाम हेतु आश्वासन दिया तथा अवगत कराया कि महिलाओं के प्रति होने वाली सभी प्रकार की घटनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

