
गांधी जी की समाधि पर रिहाई तक बैठेगे अनशन पर
लीना बनौधा
हरिद्वार। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने मीडियां को जारी बयान में बताया कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई के लिये सर्वानन्द घाट पर माँ बगलामुखी का यज्ञ कर सन्तों का छोटा सा कारवां दिल्ली की ओर कूंच कर गया। संत दिल्ली पहुँच कर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई तक गांधी जी की समाधि पर आमरण अनशन करेंगे।
हिमाचल प्रदेश के आये दिव्यांग योगी ज्ञाननाथ महाराज व प्रज्ञाचक्षु स्वामी कृष्णानंद के नेतृत्व में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती, स्वामी अमृतानंद, यति सत्यदेवानंद, स्वामी श्याम चैतन्य गिरी व स्वामी संतराम आदि संतों की पदयात्रा आंठवे दिन दिल्ली पहुंचेगी। जहां गांधी जी की प्रतिमा पर आमरण अनशन पर बैठेगी।
उन्होंने बताया कि पदयात्रा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसी कारण इस बात की पूरी संभावना हैं कि यात्रा पर हमला हो और कुछ लोग मारे जाए। इस कारण यात्रा में केवल संत ही भाग लेंगे। सन्तों को डर है कि कहीं अगर यात्रा पर कोई हमला हुआ तो पुलिस जिहादियों के दवाब में हिन्दुओं पर ही झूठा मुकदमा बना सकती है। इस यात्रा में कोई भी कार्यकर्ता भाग नहीं लेगा, यह केवल सांकेतिक पदयात्रा है। कहा कि वर्तमान समय मे जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी सत्य और न्याय का नव प्रतीक बन चुके हैं। हम उनके सम्मान के लिये अंतिम सांस तक लड़ेंगे।
