पत्नी उत्पीड़न से परेशान होकर पहले ही छोड़ कर जा चुकी
घटना के पीछे की वजह बेटा ना होना बताया जा रहा
मृतक बच्चियों की नानी ने कराया हत्यारोपी बाप पर मुकदमा
पुलिस हत्यारोपी बाप की तलाश में जुटी, बिहार भागने की आंशका
मुकेश वर्मा
डोईवाला। दूसरी शादी की ख्वाहिश रखने वाले व्यक्ति ने अपनी दोनों मासूम बेटियांे की गला घोट कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। जबकि उसकी पत्नी उसकी मारपीट व उत्पीड़न से परेशान होकर पूर्व में ही बच्चों समेत उसको छोड़ कर जा चुकी है। बताया जा रहा हैं कि पत्नी के छोड़ कर चले जाने के बाद वह दूसरी शादी का प्रयास कर रहा था, लेकिन दो मासूम बच्ची होने के कारण उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही थी। इसलिए दूसरी शादी में रोड़ा बनी अपनी दोनों मासूमों को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया। पूरे घटनाक्रम के पीछे बेटा ना होने की बात सामने बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस ने बच्चियों की नानी की ओर से हत्यारोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून निवासी जितेन्द्र साहनी उर्फ डोमा ने शुक्रवार की रात करीब साढे आठ बजे अपनी दो मासूम बेटीयों की गला घोट कर हत्या कर फरार हो गया। घटना की जानकारी बच्चियों की दादी दुर्गा देवी के घर पहुंचने पर हुई। जब दादी ने अपने बेटे की तलाश की तो वह नदारत मिला, जिसपर उसको यकीन हो गया कि बच्चियों को उसके बेटे ने ही मारा है। क्योकि वह पूर्व में दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी दे चुका था। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवांे को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक बच्चियों की पहचान आंचल (साढ़े तीन साल) और अनुषा (डेढ़ साल) के रूप में हुई। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए हत्यारोपी बाप की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा हैं कि हत्यारोपी जितेन्द्र साहनी मूलरूप से दरभंगा बिहार का रहने वाला है, लेकिन कई सालों से डोईवाला क्षेत्र में रहकर कबाड बीनने का काम करता है।
बताया जा रहा हैं बेटा ना होने की वजह से हत्यारोपी अपनी पत्नी रीना के साथ मारपीट करते हुए उत्पीड़न करता था। जिसके उत्पीड़न से परेशान होकर करीब डेढ माह पूर्व रीना बच्चों समेत पति को छोड़ कर चली गई थी। जिसके बाद जितेन्द्र दूसरी शादी करने के प्रयास कर रहा था, लेकिन दो बच्चियां होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। बताया जा रहा हैं कि जितेन्द्र पूर्व में भी पत्नी रीना के वापस ना लौटने पर बच्चियों को जान से मार देने की धमकी दे चुका था। घटना के सम्बंध में मृतक बच्चियों की नानी आशु देवी ने हत्यारोपी दामाद के खिलाफ तहरीर देकर दोनों बच्चियों की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी बाप की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा हैं कि पुलिस को आंशका हैं कि हत्यारोपी बिहार ना भाग गया हो, इसलिए पुलिस की एक टीम बिहार रवाना की गयी है।
कोतवाली डोईवाला प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि बाप ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्चियों की मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। हत्यारोपी बाप के खिलाफ मृतक बच्चियों की नानाी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस हत्यारोपी बाप की तलाश कर रही है।
