
6 साल पूर्व किया था प्रेम विवाह, दोनों के परिजनों ने तोड़े थे सम्बंध
सम्पत्ति से अपना हिस्सा मांगने के लिए किया था फोन, ना का जवाब मिलने पर दी जान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ससुराल से सम्पत्ति में अपना हिस्सा मांगने को लेकर हुए विवाद के चलते नाराज महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड कर शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका का छः साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद महिला के मायके व ससुराल ने सम्बंध् तोड दिया और बेदखल कर दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी अंकित उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बरकटा राजपुर बख्तर बिहार हाल निवासी बड़ी अन्नेकी सिड़कुल ने बीती रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह बाहर सो रहे पति द्वारा कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, तो पूजा ने दरवाजा नहीं खोला और ना ही भीतर से कोई जबाव मिला। बताया जा रहा हैं जिसपर अंकित ने खिड़की से झांक कर देखा कि पूजा फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। जिसकी सूचना पति ने आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड कर फांसी के फंदे से लटकी महिला के शव को नीचे उतारा। पूछताछ के दौरान पति ने पुलिस को बताया कि उनका 6 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद उसके और पत्नी के परिजनों ने उनसे सभी सम्बंध् तोड दिये थे। इतना ही नहीं मेेरे परिजनों ने उसको अपनी चल अचल सम्पत्ति से भी बेदखल कर दिया था। उनके छोटे-छोटे दो बच्चे है। बीती रात पूजा ने उसके परिजनों से सम्पत्ति में हिस्से के लिए बात की थी। जिसपर उसकी बोलचाल भी हुई थी। इसी बात से वह नाराज थी। बीती रात गांव में बिजली नहीं आने पर पूजा दो साल की बच्ची के साथ भीतर सो गयी और वह बेटे के साथ बाहर सो गया था। कोर्ट चौकी प्रभारी श्री बुटेला के अनुसार महिला ने ससुराल से सम्पतत्ति में अपने हिस्सा मांगने को लेकर हुए विवाद से नराज होकर रात को पफंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को दरवाजा तोड कर बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।