कुलसचिव के दो दिन के भीतर वेतन मिलने का दिया भरोसा
कर्मचारियों से अश्वासन के बाद आंदोलन को किया स्थगित
अनूप कुमार/ अर्क शर्मा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य उत्तराखंड की उपशाखा ऋषिकुल एवं गुरुकुल के कर्मचारियों ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऋषिकुल में एकत्र हुए। इसी दौरान कर्मचारियों को जानकारी मिली कि कुल सचिव डॉ अनूप गक्खड़ एना टॉमी के कार्यलय में मौजूद है।
इस जानकारी पर कर्मचारियों ने कुल सचिव से मुलाकात करते हुए अपने आंदोलन की जानकारी दी। जिसपर उन्होंने कर्मचारियों का मई माह का वेतन दो दिन के भीतर मिल जानकारी का भरोसा दिलाया। कर्मचारियांे ने लिपिक, लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओटी सहायक पर पदोन्नति किये जाने की मांग से भी अवगत कराया गया। जिसपर उन्होंने पदोन्नति के सम्बंध में एक कमेटी का गठन कर दिये जाने तथा जल्द इसका भी निस्तारण करने का अश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, उपशाखा ऋषिकुल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, गुरुकुल मंत्री आशुतोष गैरोला, उपाध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी, संयुक्त सचिव मोहित मनोचा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि कुलसचिव अनूप कुमार गक्खड़ को दो दिन के भीतर मांगे पूरी ना होने पर 28 जून से संघ द्वारा आंदोलन प्रारम्भ कर देने की अपनी तैयारी से भी अवगत कराया गया। अगर आंदोलन से चिकित्सालय एवं कालेज पर कोई भी प्रभाव पड़ता ह,ै तो उसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड विश्विद्यालय प्रशासन का होगा। कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट चुका है और वह अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।
वार्ता के दौरान छत्रपाल सिंह, मनोज पोखरियाल, मनीष पंवार, आशुतोष गैरोला, ताजबर सिंह, चंद्रप्रकाश, मोहित मनोचा, कल्लू, पप्पू, नितिन, लोकेंद्र, राकेश, प्रबल सिंह, अजय कुमार, कैलाशो देवी, विमला, डोली, ब्रजेश, चंद्रकला जमलोकी, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
