पुलिस ने सिंहद्वार से किया महिला का शव बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। होली के दिन एक महिला ने पति से नाराज होकर गंगा में कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा हैं कि मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय शर्मा उम्र करीब 25 वर्ष निवासी हरिहंत विहार विष्णु लोक काॅलोनी जगजीतपुर कनखल ने बीती शाम पति से किसी बात से नाराज होकर गंगा में कूद कर जान दे दी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को सिंहद्वार से बरामद कर पति को सूचित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति संजय शर्मा के अनुसार होली के दिन पूनम को बच्चों को लेकर उससे कहासुनी हो गयी। जिसपर उसने पत्नी को कहा कि तुम्हारा दिमाग गर्म है। इसलिए थोडा बाहर टहल लो, गुस्सा शांत हो जाएगा। लेकिन रात करीब 9 बजे तक उसकी पत्नी पूनम घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गयी, तो पुलिस से पता चला कि एक महिला का शव सिंहद्वार से मिला है। जिसकी शिनाख्त की गयी तो वह पूनम ही निकली। घटना के सम्बंध् में पत्नी पूनम के माता-पिता को सूचना दे दी और वह हरिद्वार पहुंच चुके है।
