जनपद में बढती हिंदू उत्पीड़न, धर्मांतरण व गौ हत्या से हैं नाराज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा के नेतृत्व में अनेक सामाजिक संगठनों ने एसएसपी हरिद्वार कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोप हैं कि जनपद हरिद्वार में घट रही हिंदू उत्पीड़न, धर्मांतरण एवं गौ हत्या की घटनाओं पर हरिद्वार पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही। यदि इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो अगली रणनीति की घोषणा किये जाने की बात कही गयी है।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा ने कहा कि 21 मार्च 2022 को झबरेड़ा कोतवाली के क्षेत्रान्तर्गत कोटवाल आलमपुर में हुई घटना पर दर्ज मुकदमें पर पुलिस ने अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी हैं और चोरी का माल भी बरामद नहीं कर सकी है। आरोप हैं कि पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर लूट तथा हत्या के प्रयासों की धाराओं को हटा कर आरोपियों को राहत देने तथा अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। वहीं 08 अप्रैल 2022 को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश स्वावलंबन प्रमुख विजेंद्र चौधरी पर जानलेवा हमले पर रानीपुर कोतवाली में दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 21 फरवरी 2022 को ब्रहा्रम पाल सिंह पुत्र प्रहलाद निवासी भटसौनी जिला हापुड़ द्वारा डाक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को अपने नाबालिग पुत्र गौरव को कलियर शरीफ दरगाह में धर्मांतरण करने की जानकारी देने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई न करने एवं धर्म् परिवर्तन करवाने में संलिप्त लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद हरिद्वार में सलेमपुर, गढ़, मीरपुर, सिकरोड़ा, हजारा ग्रांट आदि दर्जनों गांव गौ हत्या का केंद्र बन गए है। जोकि पुलिस के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है। पुलिस को सूचना देने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। हिंदू जागरण मंच उपरोक्त घटनाओं में पाॅपुलर फ्रंट आफ इंडिया पीएफआई की संलिप्तता की गहन जांच की मांग करता है। हिंदू जागरण मंच उपरोक्त घटनाओं पर निष्पक्ष तथा कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए अपराधियों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग भी करता है। यदि प्रशासन कार्यवाही सुनिश्चित नहीं करता है तब हिंदू जागरण मंच 25 अप्रैल 2022 को पूरे प्रदेश में हरिद्वार पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाकर विरोध दर्ज करेगा तथा 02 मई को पुलिस मुख्यालय का घेराव करेगा।
प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नाथीराम सैनी, प्रदेश मंत्री संजय चौहान, प्रदेश संयोजक स्वावलंबन आयाम विजेंद्र चौधरी, प्रदेश संयोजक युवा वाहिनी मनीष चौहान, जिलाध्यक्ष जोध सिंह, महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, महानगर महामंत्री रुद्र मन, जिला उपाध्यक्ष संजीव पाल, शशि पाल, राहुल बंसल, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष स्वतंत्र अनूप पाल, लोकेश, मनीष कंबोज, राहुल सिंघल, भानु त्यागी, राजकुमार, धर्मवीर, विवेक कौशिक, अमित कश्यप, अंकित विशाल, भारद्वाज शर्मा, मोनू मनीष, आदित्य तोमर, नितिन हिमांशु, अंकित विजय, शुभम मोनू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
