महिला अस्पताल में नई इमारत, मेले में एमआरआई व आईसीयू को जांचा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डाॅ. शैलजा भट्टा और सचिव डाॅ. पंकज पाण्डेय ने शुक्रवार को राजकीय महिला चिकित्सालय हरिद्वार और मेला अस्पताल को निरीक्षण किया।
जिनका राजकीय महिला चिकित्सालय व मेला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. राजेश गुप्ता से स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. शैलजा भट्ट और सचिव डाॅ. पंकज पाण्डेय ने राजकीय महिला चिकित्सालय के नई इमारत का निरीक्षण करते हुए वहां पर भर्ती महिलाओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिसपर वहां भर्ती महिलाओं ने व्यवस्थाओं को ठीक बताते हुए स्टाॅफ की तारीफ की गयी।
दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान राजकीय महिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था पर संतुष्टी जाहिर करते हुए उसको ओर बेहतर के लिए कहा गया। जिसके पश्यचात स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. शैलजा भट्ट और सचिव डाॅ. पंकज पाण्डेय मेला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंनेे एमआरआई और नवनिर्मित आईसीयू का निरीक्षण किया।
जिहोंने सीएमएस डाॅ. राजेश गुप्ता से होेने वाली दिक्कतों की भी जानकारी लेते हुए मरीजों को उपचार व व्यवस्थाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए उनकी राय लेते हुए उनको सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर सीएमएस डाॅ. राजेश गुप्ता, डाॅ. संदीप निगम, डाॅ. यशपाल तोमर, डाॅ. रोलिका नौटियाल, डाॅ. निशांत अंजूम, डाॅ. अनमोल कुमार, डाॅ. वैभव कोहली, डाॅ. रितिक रजत आदि मौजूद रहे।

