यूपी में भाजपा अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी
लीना बनौधा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. विनोद आर्य को उत्तर प्रदेश का भाजपा ओबीसी मोर्चा का चुनाव सहप्रभारी बनाये जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उनको सौपी है। उसका निर्वाह वह बडी ईमानदारी के साथ करेगें। हाईकमान ने उनपर जो भरोसा दिखाया हैं उसपर वह खरा उताने का प्रयास करेगें। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर यूपी को छह भागों में बांटा गया है। जिनमें उनके सात कार्यक्रम निर्धारित किये गये है, जिनको वह कर्मठता के साथ निभायेगें।
डाॅ. आर्य मंगलवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा अपने पांच सालों में किये गये कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी। यूपी में करीब 400 जनपद हैं इतना बडा राज्य होने के साथ साथ उनपर भाजपा हाईकमान ने जो भरोसा व्यक्त किया है। उस भरोसे को कायम रखने का प्रयास करेेगें। उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरूआत वह लखनउ से शुरूआत करेगें। जहां पर उनके कार्यो की जिम्मेदारी को सौपा जाएगा।
पत्रकारों के भाजपा से किसी सीट पर खुद की दावेदारी या टिकट की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह ना तो किसी सीट पर अपनी दावेदारी जतायेगें और ना ही हाईकमान से टिकट की मांग करेगें। भाजपा हाईकमान उनको जो भी जिम्मेदारी सौपेगी उसको वह कार्यकत्र्ता के रूप में स्वीकार करते हुए उस जिम्मेदारी का निर्वाहन करेगें। इस मौके पर यूपी ओबीसी मोर्चा का चुनाव सहप्रभारी बनाये जाने पर भाजपा नेताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया। प्रेसवार्ता के दौरान राजकुमार, रमेश उपाध्यय, धीरेन्द्र, रवि जोशी आदि मौजूद रहे।
