♦मुख्य सचिव ने दिलाई प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित कार्यकारणी को शपथ
♦लोकतंत्र का चौथा स्तंभ समाज के प्रति मीडिया निभा रहा अपनी अहम जिम्मेदारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज ने कार्यकारणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो जिसमें दीपक मिश्रा, देवेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, कुलभूषण शर्मा, जोगेंद्र सिंह मावी सचिव, मेहताब आलम सांस्कृतिक समारोह सचिव, तनवीर अली प्रचार सचिव, काशीराम को कोषाध्यक्ष पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नवनिर्वाचित कार्यकारणी सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें संजीव शर्मा, डॉ शिवा अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, श्रीमती कुमकुम शर्मा, श्रीमती सुदेश आर्य, बालकृष्ण शास्त्री, के के पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, ललितेंद्र नाथ, रोहित सिखौला, विकास चौहान, नरेश दीवान शैली, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाए दी साथ ही सभी को हनुमान जयंती की भी शुभकामाए देते हुए कहा कि आज के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई है जो अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज के हित में कार्य कर रहे है तथा अपने ज़िम्मेदारियों का निर्वहन कुशलतापूर्वक कर रहे है तथा आने वाली पीढ़ी का भी मार्ग प्रशस्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रेस प्रतिनिधि जमीन से जुड़े हुए है तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी महत्वपूर्ण है। जिससे माध्यम से आमजन मानस की समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जायेगा। शासन प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि आम नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है, इसके लिए यह जरूरी है कि प्रेस एवं शासन-प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि तत्काल दुनिया भर में खबर पहुंच जाती है। जिसके लिए यह जरूरी है कि खबर की सत्यता का भी होना आवश्यक है। जिसमें जिम्मेदारी भी ओर बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कुंभ-2027 कुंभ को सभी के सहयोग से दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर शिव शंकर जायसवाल, कौशल सिखौला, सुनील दत्त पांडे, आदेश त्यागी, श्रवण झा, दीपक नौटियाल, राहुल वर्मा, गुलशन नैय्यर, संजय आर्य, प्रदीप गर्ग, दीपक मिश्रा, मुदित अग्रवाल, प्रदीप जोशी,न रेश गुप्ता, डॉ मनोज कुमार सोही, लव कुमार शर्मा सहित सभी प्रेस प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

