पुलिस ने केबल पुल के नीचे से किया बरामद
मृतक बच्ची दो दिन की हैं, पोस्टमार्टम को भेजा
पुलिस मृतक बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने हाईवे स्थित केबल पुल के नीचे अटकी दो दिन की बच्ची का शव बरामद किया है। बच्ची का शव कम्बल में लिपटा और पत्थर से बधा था।। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस बच्ची के परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को सूचना मिली कि हाईवे स्थित केबल पुल के नीचे गंगा में एक बच्ची का शव अटका हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। बच्ची दो दिन की हैं और उसको कम्बल में लपेट कर पत्थर से बांध कर फैंका गया था।
उन्होंने बताया कि बच्ची का शव पुल के नीचे पाइप में अटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस बच्ची के परिजनों की जानकारी जुटाने के प्रयास में जुट गयी है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। लेकिन अभी तक घटना में कुछ भी कहना मुश्किल है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
