*कांवडियों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिये दिशा-निर्देश
*आईजी गढवाल ने कांवडियों पर पुष्प वर्षा करते हुए किया स्वागत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सावन कांवड़ यात्रा अपने पूरे चरम पर है। जिसको लेकर गढ़वाल रेंज आईजी राजीव स्वरूप ने हरिद्वार पहुंचकर मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। साथ ही कांवडियों की भारी भीड को देखते हुए यातायात व सुरक्षा के व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिये। आईजी राजीव स्वरूप ने कहा कि हरिद्वार से अब तक 90 लाख से अधिक कांवडिये गंगा जल भरकर अपने गतंव्यों की ओर प्रस्थान कर चुके है। इस बार पिछली बार से कई अधिक कांवडिये गंगा जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। इसी सम्भावनाओं को देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा कांवडियों की सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
गढवाल आईजी राजीव स्वरूप ने हुडदंगियों को चेताया हैं कि किसी भी कीमत पर कांवड यात्रा की व्यवस्थाओं को खराब नहीं होने दिया जाएगा। कांवड यात्रा शंति से समान्य तौर पर चल रही हैं इस शंति व्यवस्था को भंग करने वालों से पुलिस संख्ती से निपटेगी। उन्होंने कांवडियों से अपील की हैं कि किसी बहकावे में ना आकर अपनी धार्मिक यात्रा को सकुशल सम्पन्न करें, पुलिस प्रशासन आप की सेवा, सुरक्षा में हमेशा तत्पर है। इस दौरान आईजी गढवाल ने कांवडियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
