कांग्रेस नेता 670 न्याय पंचायतों में जाकर दो रात एक गांव में बिताएगें
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पाण्डे ने कहा कि गांधी जी के विचारों का विरोध् करने वाले और गोडसे के समर्थक देश में राज कर रहे है। इनसे लड़ने का एकमात्र रास्ता गांधीवादी तरीका ही है। इसलिए हमें संगठित होने की जरूरत है। हमें एकजुट होकर गांवों में जाकर वहां प्रवास करना होगा ओर ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस की विचार धारा से लोगों को जोडना होगा। देश चौराहे पर हैं और भाजपा को देश की जनता की कोई परवाह नहीं है।
श्रीमती दीपिका पाण्डे गुरूवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रही थी। उन्होंने कहा कि राट्रपिता महात्मा गांधी जी का यह वक्तव्य कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है पर सिर्फ कांग्रेस की मंथन कर सकती है। इसलिए इस गांधी जयंती पर उत्तराखण्ड कांग्रेस ने प्रदेश भर में गांव-गांव जाकर रात्रि प्रवास करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदेश की 670 न्याय पंचायतों में जाकर दो रात एक गांव में बिताएगें। वर्तमान भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ जनता के साथ छलावा ही किया है। राज्य पिछले साढे चार साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा उल्लेखनीय कार्य नहीं किया, जिसका जनता को लाभ मिला हो। राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। पलायन रूकने का नाम नहीं ले रहा है, बेरोजगारी चरम पर है। ये सरकार विभन्न सरकारी विभागों में पद रिक्त होने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही है।
प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पाण्डे, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखण्ड चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं महासचिव एआईसीसी हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत आदि मौजूद रहेगें। प्रेसवार्ता के दौरान सतपाल ब्रहा्रचारी, डाॅ. संजय पालीवाल, संजय अग्रवाल, रविश भटिजा, राजीव चौधरी, अनिल भास्कर आदि मौजूद रहे।
