ठेकेदार के मुनीम पर युवकों को शह देने का लगा आरोप
महिला व्यापारी ने भी मुनीम के खिलाफ की शिकायत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लघु व्यापारियों ने पंतद्वीप पार्किग में चार युवकों पर गुण्डाई दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने, रेहडी में तोड़फोड कर समान तहस नहस करते हुए अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं एक महिला व्यापारी ने भी ठेकेदार के मुनीम पर गम्भीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर गिरि पुत्र महाकाल गिरि निवासी नई बस्ती भीमगोडा खड़खड़ी हरिद्वार ने कई लघु व्यापारियों के साथ कोतवाली नगर पहुंचकर तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उसकी पंतद्वीप पार्किग में प्रसाद की रेहड़ी है। बीती रात पार्किग में हाथ में लाठी डण्डे लेकर चार युवक एंथोनी, राजकुमार, राजीव अरोड़ा और देवऋषि अरोड़ा पर उसकी रेहड़ी पर पहुंचे और उसकी रेहड़ी पर तोड़फोड शुरू कर दी। जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट भी की गयी। साथ ही धमकी दी कि उसकी रेहड़ी नहीं लगने देगें, यदि वह दोबारा यहां नजर आया तो उसको जान से मार देगेें। और उसकी गल्ले में रखे तीन हजार रूपये भी ले गये। साथ आये अन्य लघु व्यापारियों ने भी आरोप लगाया कि उक्त चारों युवकों की गुण्डाई से हर कोई व्यापारी परेशान है। जोकि आये दिन किसी ना किसी के साथ मारपीट करते हुए उसका नुकसान कर रहे है। लघु व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उक्त चारों युवक ठेकेेदार के मुनीम राजेन्द्र की शह पर लघु व्यापारियों कोे गुण्डागर्दी दिखा रहे है। वहीं एक महिला व्यापारी सरोज पत्नी स्व. लाखन सिंह ने भी आरोप लगाया कि ठेकेदार का मुनीम राजेन्द्र बीती शाम को उसकी प्रसाद व चाय की रेहड़ी पर पहुंचा और गाली गलौच करने लगा। जब उसने उसका विरोध् किया तो मुनीम राजेन्द्र ने उसके साथ मारपीट की गयी। जबकि पूर्व में ठेेकेदार के कर्मी पहले ही पैसे लेकर जा चके थे। कोतवाली नगर पुलिस ने लघु व्यापारियों से तहरीर लेकर जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है। युवकों की गुण्डाई की शिकायत करने पहुंचे लघु व्यापारियों में शंकर गोस्वामी, मगरू, आशीष अग्रवाल, प्रिंस साहू, राजेश, सोनू, रवि कुमार, सरोज, गीता देवी आदि मौजूद थे। कोतवाली नगर एसएसआई डीएस रावत के अनुसार पंतद्वीप पार्किग के कुछ लघु व्यापारियों ने चार युवकों एंथोनी, राजकुमार, राजीव अरोड़ा और देवऋषि अरोड़ा पर गुण्डागर्दी करते हुए मारपीट व गाली गलौच करने की शिकायत की है। जिनकी शिकायत को सम्बंधित पुलिस चौकी भेजकर मामले पर कार्यवाही के लिए कहा गया है।
