♦मां गंगा का पूजा अर्चना करते हुए गरीबों को भोजन वितरित किया
♦धोनी परिवार के धार्मिक कार्यक्रम की व्यवस्था श्रीगंगा सभा पदाधिकारियों ने की
♦कार्यक्रम को मीडिया से दूर रखा गया, लोगों ने मोबाइल में की वीडियों कैद
♦साक्षी धोनी का धार्मिक कार्यक्रम का वीडियों सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी अपने परिजनों के साथ छठ पूजा प्रारम्भ होने से पूर्व हरकी पौड़ी पहुंची। जिन्होंने मां गंगा में आस्था की डूबकी लगाते हुए पूजा अर्चना की साथ ही गरीबों को भोजन भी वितरित कियां। पूर्व कप्तान धोनी के परिजनों के पूजा अर्चना के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम की व्यवस्था श्रीगंगा सभा हरिद्वार के पदाधिकारियों द्वारा की गई थी। इस धार्मिक कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह धोनी परिजनों के साथ उपस्थित नहीं थे। पूर्व कप्तान के परिवार का धार्मिक कार्यक्रम को मीडिया से दूर रखा गया था।
वहां मौजूद लोगों ने पूर्व कप्तान के परिजनों के धार्मिक कार्यक्रम की अपने मोबाइल में वीडियों कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियों में महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ब्रहा्रकुण्ड में मां गंगा को नमन करते हुए और श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ अपनी निजी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनसे वार्तालाप करते देखी जा रही है। वहीं साक्षी धोनी ने हरकी पौडी पर ही गरीबों को भोजन भी वितरित किया।


