डॉ. चंदन मिश्रा टिहरी में एसीएमओ पद पर हुए पदोन्नत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला चिकित्सालय हरिद्वार में विश्व निमोनिया दिवस पर गोष्ठी के आयोजन के साथ-साथ चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा को टिहरी के एसीएमओ पद पर पदोन्नति होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनको विदाई दी गयी। जिला अस्पताल में दोनों कार्यक्रम अस्पताल के प्रांगण में प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता तथा दिनेश लखेड़ा के संचालन में किया गया। इस दौरान विश्व निमोनिया दिवस पर गोष्ठी के माध्यम से जन जागरूकता के लिये प्रचार प्रसार किया गया।

इस अवसर पर जन जागरूकता, इसका उपचार, रोकथाम के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीपी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों में निमोनिया होने के खतरे ज्यादा है, इसके लिए सस्ती और सुलभ दर्रों पर औषधि उपलब्ध करानी चाहिए। माँ को बच्चों की छाती की धड़कन 0 से 2 माह 60, 2माह से 12माह तक 50 और 12 माह से 05 साल तक 40 धड़कन हो तो ठीक है, इससे ज्यादा होने पर निकट चिकित्सालय में जाकर बाल रोग विशेषज्ञ से मिले इस संबंध में लापरवाही नहीं बरतना चाहिए। झाड़ फूक के चक्कर में न पड़कर सीधे चिकित्सक से सलाह लें।

इस दौरान वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा को टिहरी के एसीएमओ पद होने पर पदोन्नति होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनको विदाई दी। जिसमें डॉ. सुब्रत अरोड़ा, डॉ. एस के सोनी, डॉ.रामप्रकाश, डॉ. विकासदीप, डॉ. स्वाति वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ. चंदन मिश्रा ने चिकित्साधिकारी पद पर रहते हुए कुशल प्रशासक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया। जिन्होंने निराश्रित रोगियों के लिए सुविधा को बढ़ाने का प्रयास करते हुए उलझे कार्य को सुलझाने का प्रयास किया।

इस दौरान जिला अस्पताल पीएमएस डॉ. सीपी त्रिपाठी, डॉ. शशिकांत, डॉ. रामप्रकाश, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. उषा बिष्ठ, डॉ. स्वाति वर्मा, डॉ. निष्ठा गुलाटी, डॉ. सुब्रत अरोड़ा, डॉ. एसके सोनी, मनोरमा राय, सुषमा, आशा शुक्ला, डी0पी0बहुगुणा, पीसी रतूड़ी, धीरेंद्र सिंह, विपिन रावत, दिनेश लखेडा, क एम जोसेफ, नेहा, मिथलेश, दीपाली, राहुल यादव, मनोज, राजेश पन्त, राजन बडोनी, विनोद तिवारी, मंजू शर्मा, अमित, लाल खान, आलोक, आदर्श मणि, नीतीश शर्मा, अजीत रतूड़ी, भानु प्रताप, वासुदेव न्यूली, सुखपाल सैनी, सुरेश, पदम आदि ने विश्व निमोनिया दिवस की गोष्ठी में हिस्सा लेते हुए डॉ. चंदन मिश्रा को शुभकामनाए देते हुए विदाई दी।
