आरोपी से नकली पिस्टल, आईडी कार्ड सहित अन्य समान बरामद
ऋषिकेश व अलवर में भी सीबीआई अधिकारी बनकर कर चुका लोगों से ठगी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जीआरपी पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को नकली पिस्टल के साथ गिरफ्रतार किया है। जिसके पास एक जोड़ी आर्मी वर्दी, एक काम्बेट जैकेट, एक बैरेट कैप, फर्जी आईडी आदि बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी पुलिस हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर 1 पर गश्त पर थे कि इसी दौरान कमर पर आर्मी कलर का बैंग लटकाये एक युवक नजर आया। जिसके पेंट में एक पिस्टल भी देखी गयी। जिसपर शक होने पर पुलिस ने युवक को रोक कर पूछताछ की गयी। बताया जा रहा हैं कि युवक ने पुलिस पर रौब झाड़ते हुए अपने को 2015-16 बैंच का आईपीएस अधिकारी बताया। और नारकोटिक्स कट्राॅल ब्यूरो में तैनात होने की जानकारी दी। युवक ने बताया कि हरिद्वार वह इन्वेसटिंकेशन के सिलसिले में आया है। इतना ही नहीं युवक ने नारकोटिक्स कट्राॅल ब्यूरो का आईडी कार्ड भी दिखाया। बताया जा रहा हैं कि पुलिस को युवक की बातों पर यकीन नहीं हुआ और पिस्टल दिखाने को कहा। जिसपर युवक पुलिस कर्मियों पर भड़क गया और रौब झाड़ने लगा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी पिस्टल निकाली गयी, जिससे देखकर वह हैरान रहे गये कि पिस्टल नकली थी। पुलिस कर्मी युवक को पकड़ कर जीआरपी थाने ले गये। जहां पर युवक से सख्ती से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रितेश राजपूत पुत्र राजेश सिंह निवासी चन्दनपुर विलोथू रोहताश बिहार बताते हुए खुलासा किया कि वह फर्जी आईपीएस अधिकारी है। जोकि लोगों से आईपीएस अधिकारी का रौब गालिब करते हुए उनसे पैसे ऐठता है। इतना ही नहीं थाने में जाकर वह रौब झाड़ते हुए अपना काम भी निकलवाता है। उसने यह भी बताया कि वह जीआरपी थाने भी आने वाला था। जहां पर वह अपने को आईपीएस अधिकारी बताकर उसने टिकट बनवाता और कुछ पैसे उधार लेकर चलता बनता। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि पूर्व में वह सीबीआई अधिकारी बन कर ऋषिकेश व राजस्थान अलवर में भी ऐसा ही काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपी पफर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्रतार कर उसके पास से पुलिस ने एक जोड़ी आर्मी वर्दी, एक काम्बेट जैकेट, एक बैरेट कैप, फर्जी आईडी आदि बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी ने फर्जी आईपीएस अधिकारी को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को ढाई हजार का ईनाम देने की घोषणा की है।
