बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व मंहगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
लीना बनौधा
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर प्रदेशभर में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका गया। इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में कांग्रेसियों ने चन्द्रचार्य चौक पर एकत्रित होकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार की गलत नीतियों के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं। जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है तथा भाजपा सरकारें भ्रष्टाचार में डूब चुकी हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में हालात बद से बदतर हो गए हैं, बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। महिलाओं का एक समय का चूल्हा नहीं जल रहा। जीरो टोेलरेंस की सरकार में ढाई साल जेल में बिताने वाले आयुष विभाग के अधिकारी को बहाल करके उसको उसी पद पर आसीन करने का कार्य किया है। पैसे के लालच में सभी ने अपना जमीर बेच दिया है।
महिला जिलाध्यक्षा बिमला पांडे तथा ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। बड़े उद्योगों पर छापे डालने का कार्य किया जा रहा है उनको डरा धमकाकर दबाव बनाया जा रहा है, तमाम कारोबारी अपना कारोबार बंद करके जा चुके हैं। ऐसे में बेरोजगारी में विकराल रूप ले लिया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज हर विभाग में बिना रिश्वत दिए कोई कार्य नहीं हो रहा है। जीरो टोलरेंस की सरकार में खुलेआम रिश्वत का बाजार बन चुका है।
प्रदर्शन में पूर्व विधयक रामयश सिंह, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यसवंत सैनी, ब्लाॅक अध्यक्ष गण शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, आशीष गोस्वामी, कैस खुराना, दिनेश पुंडीर, जितेंद्र सिंह, रचित अग्रवाल,नवेज अंसारी, बीएस तेजियान, अंजु द्विवेदी, सुषमा सहगल, सईदा कुरेशी, संजीव चौधरी, हाजी रफी खान, हाजी साहबुद्दीन, इंजीनियर अकाश बिरला, राजेंद्र बालियान आदि मौजूद रहे।
