टीम ने की भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी शराब समेत बीयर बरामद
चर्चित लॉज में शनिवार को सैक्स रैकेट की सूचना पर पड़ा था छापा
एएचटीयू और पुलिस की सयुंक्त टीम ने सात लोगों को था पकड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आबकारी विभाग टीम के बुधवार की देर शाम ऋषिकुल तिराहे के समीप कंफेक्शनर की दुकान व चर्चित लॉज में एक साथ छापामार कार्रवाई से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि आबकारी विभाग टीम ने चर्चित लॉज से भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी शराब के साथ बीयर की बोतले बरामद की है। टीम लॉज स्वामी को अपने साथ ले गयी।

बता दें कि शनिवार को एएचटीयू और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सैक्स रैकेट संचालन की सूचना पर छापा मारा था। चर्चित लॉज से संयुक्त टीम ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़ा था। लेकिन सैक्स रैकेट संचालन के कोई साक्ष्य ना मिलने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी। मगर लॉज स्वामी के खिलाफ रजिस्ट्रर में एंट्री ना करने पर केवल पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाही की गयी थी। लेकिन आबकारी विभाग की टीम की इस कार्रवाई ने चर्चित लॉज में अवैध शराब के धंधे संचालित किये जाने की पोल खोल कर रख दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकुल तिराहे पर स्थित कंफेक्शनर की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर बुधवार की देर शाम को आबकारी विभाग टीम ने एक साथ दुकान और गली में स्थित दुकान स्वामी के चर्चित लॉज में छापामार कार्रवाई की गयी। टीम की छापे से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि आबकारी विभाग टीम ने चर्चित लॉज से भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी शराब के साथ बीयर बरामद की है। टीम ने लॉज स्वामी से पूछताछ के बाद उसको अपने साथ ले गयी। लेकिन आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई में बरामद की गयी शराब की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा हैं कि कंफेक्शनर की दुकान पर काफी समय से शराब बेचे जाने की आबकारी विभाग समेत पुलिस को सूचना मिल रही थी। लेकिन ठोस जानकारी ना मिलने पर आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। बताया जा रहा हैं कि आबकारी विभाग को आज देर शाम सटीम सूचना मिलने पर छापे की कार्रवाई की गयी। बताया तो यह भी जा रहा हैं कि जब चर्चित लॉज में भारी मात्रा में शराब मिलने पर आबकारी विभाग टीम का ध्यान दुकान से हटकर लॉज पर जाने पर दुकान में रखी शराब को हटा दिया गया। आरोप हैं कि शराब माफिया द्वारा दुकान में नाबालिग बच्चों से शराब बेचने का कारोबार कराया जा रहा था।
बता दें कि शनिवार की दोपहर को एएचटीयू और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सैक्स रैकेट संचालन की सूचना पर छापा मारा था। चर्चित लॉज से संयुक्त टीम ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को पकड़ा था। लेकिन सैक्स रैकेट संचालन के कोई साक्ष्य ना मिलने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी। मगर लॉज स्वामी के खिलाफ रजिस्ट्रर में एंट्री ना करने पर केवल पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाही की गयी थी। लेकिन आबकारी विभाग की छापे की कार्रवाई और भारी मात्रा में बरामद की गयी शराब से चर्चित लॉज में चल रहे अवैध धंधे का खुलासा हो गया है। आबकारी विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई की भनक कोतवाली नगर पुलिस को नहीं लगी।
