गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का मनाया गया रजत जयंती महोत्सव
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के रजत जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि रहे पूर्व आईएएस चंद्र शेखर भट्ट ने कहा कि देश में 2040 के बाद पेंशनर्स को ढूंढने से नहीं मिलेंगे, इसलिए पेंशनर्स की एकता जरूरी है। देश में राजशाही के समय सेवकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन व्यवस्था शुरू की गई थी, जिसका स्वरूप बदला जा रहा है।
इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि और उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी ने जीपीडब्लूओ के संगठनात्मक कार्यों को समाज हित में जरूरी बताते हुए कहा कि बढ़ती उम्र में आपसी मेल जोल और सक्रियता अच्छे स्वास्थ्य के लिए सहायक होता है। अति विशिष्ट अतिथि, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने प्रदेश एवं राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के पेंशनर्स की उपयोगिता और इनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
जीपीडब्लूओ के जिलाध्यक्ष बीपी चौहान की अध्यक्षता और महामंत्री जेपी चाहर तथा प्रकाश जोशी के संयुक्त संचालन में दिन भर चले रजत जयंती महोत्सव में दूसरे जिलों से पहुंचे वक्ताओं ने सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र के विकास में पेंशनर्स की उपयोगिता को जरूरी बताया। महामंत्री जेपी चाहर ने अपने प्रस्तुत प्रतिवेदन में संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए 11 सूत्रीय मांगपत्र भी प्रसारित किया।
इस दौरान महामंत्री जेपी चाहर ने सभा में उपस्थित सभी जिलों के प्रतिनिधियों और मंचासीन अतिथियों का ध्यान आकर्षित करते हुए 8वें वेतन आयोग द्वारा पेंशन पुनरीक्षण की कार्यवाही पर दृष्टि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गोल्डन कार्ड की समस्याओं, नोशनल इंक्रीमेंट, पेंशनर्स दिवस पर भी चर्चा की।
जीपीडब्लूओ के प्रांतीय महामंत्री बाली राम चौहान, मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ मनोज वर्मा, सेवानिवृत्त ज्वाइंट कमिश्नर टैक्स विश्वंभर दयाल, एक्स ई एन ग्रामीण अभियंत्रण रामजीलाल भी अतिथि रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अर्थ संख्याधिकारी आरके जोशी द्वारा संपादित सेकंड इनिंग शीर्षांक से एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर बीपी चौहान, जेपी चाहर, आरके जोशी, एमपी सिंह गोयल, मिट्ठन लाल शर्मा, अतर सिंह, संरक्षक वीके गुप्ता, ओपी तिवारी, एमके अग्रवाल, बीपी सिंह सैनी, सुखवंश सिंह, आरडी अग्रवाल, आरके अग्रवाल, रामसरीख, पंकज गुप्ता, रमेश पंत, ब्रह्मानंद कंडवाल, मनोज शर्मा, एमसी ढौंडियाल, एसएस चौहान, सतीश चंद गुप्ता, मंजू सिंह, पुष्प पाल, मधु सिंह, रेखा श्रीकुंज आदि मौजूद रहे।
