
आरोपियों से चोरी की लाखों की नगदी, एलईडी सहित औजार बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुलिस व एसओजी की सयुंक्त टीम ने तीन दिन पूर्व हुई सिड़कुल स्थित एरकोन फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का पर्दापफाश करते हुए आधा दर्जन चोरों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की रकम व एक एलईडी बरामद किया है। इस घटना का सूत्रधार कोई ओर नहीं बल्कि फैक्ट्री का वेल्डर ही निकला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने सिड़कुल थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सिड़कुल स्थित एरकोन फैक्ट्री के लेखाकार रमेश कुमार पुत्र कृपाल सिंह ने सिड़कुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि अज्ञात चोरों ने 03 फरवरी की रात को तिजोरी को काटकर उसमें रखी 3 लाख 92 हजार की नगदी व एक एलईडी चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें चार युवक नजर आये। लेकिन अंधेरा होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री की चोरी की घटना के खुलासे के लिए एसओजी को सिड़कुल पुलिस के साथ लगाया गया था, जांच के दौरान टीम को चोरी के सम्बंध् में अहम सुराग मिले। जिसके आधार पर टीम ने फैक्ट्री के वेल्डर भूपेन्द्र उर्फ पोलो पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर बुग्गावाला हरिद्वार, सन्नी कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम उमाईकला रामपुर मनिहार सहारनपुर यूपी, टिंकू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रसूलपुर बुग्गावाला हरिद्वार, अभिषेक पुत्र ललित कुमार निवासी मुबारिजपुर आदमपुर अमरोहा यूपी, राजकुमार पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी ग्राम ग्यादा चम्बा टिहरी गढवाल और अर्जुन पुत्र जल सिंह निवासी बालू तीतरो सहारपुर यूपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। जिन्होंने पुलिसियां पूछताछ के दौरान सब उगल दिया और एरकोन फैक्ट्री में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से 3 लाख 18 हजार की नगदी, एलईडी सहित ग्राइंडर बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि फैक्ट्री में चोरी की योजना वेल्डर भूपेन्द्र ने बनाई थी, क्यूकि उसकी बहन की शादी होने के कारण उसको पैसों की काफी जरूरत थी। इसी लिए उसने दहेज में देने के लिए एलईडी भी अपने पास रख लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
