मांगों को लेकर सौपा एक ज्ञापन, विधायक ने दिलाया भरोसा
लीना बनौधा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ उत्तराखंड ने आंदोलन के दूसरे चरण में विधायक रानीपुर आदेश चौहान को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण सिंह, जिला मंत्री राकेश भँवर, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, चंद्रप्रकाश, छात्रपालसिंह ने संयुक्त रूप कहा कि विधायक को विस्तार से अपनी मांगों के संबंध में अवगत कराया गया कि कई वर्षों से कर्मियों की पदोन्नति नही हुई है, कर्मचारियों का कार्य अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मियों से भिन्न होने के कारण उद्यान विभाग के माली की भांति टेक्निकल कर अगला ग्रैड वेतन 4200 किया जाये। जिसके लिए उन्होंने कहा कि मैं इस पर अपना पत्र बनाकर स्वयं दो दिन बाद मुख्यमंत्री को दूंगा। उन्होंने संघ को विश्वास दिलाया कि वो अपने स्तर से आपकी मांगो का निस्तारण करने की कार्यवाही कराएंगे।
उपशाखा अध्यक्ष राकेश चंद्र, मंत्री आशुतोष गैरोला, चंद्रप्रकाश ने संयुक्त रूप से कहा कि विधायक जी से ये भी अनुरोध किया गया कि ऋषिकुल और गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारियों का वेतन भत्तों, पेंसन, जीपीएफ देयकों के लिए अपने स्तर से डीडीओ कोड बहाल कराने के लिए भी कार्यवाही करने की कृपा करेंगे। 20 से 24 जुलाई तक मंत्री जी, विधायक जी और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा से अवगत करायेंगे। और 26—27 जुलाई को कर्मचारी पूरे प्रदेश में दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
