लीना बनौधा
हरिद्वार/चीला। हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लॉइज संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी का सम्मलेन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ऑफिसर्स क्लब चीला में हुई। सभा की अध्यक्षता केहर सिंह तथा संचालन पूर्ण सिंह राणा ने किया। सभा में आये प्रतिनिधियों ने तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर रोष प्रकट किया तथा विभिन्न कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही निम्न बिंदुओं पर निगम प्रबंधन से तत्काल कार्यवाही करने की मांग की।
जिनमे तीनों ऊर्जा निगमों में नियुक्त सभी कर्मचारियों को एसीपी के अंतर्गत तीन वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ क्रमश: 9 वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष में दिया जाय।
नई भर्ती में नियुक्त कार्मिकों को अन्य कार्मिकों की भांति विद्युत टैरिफ का लाभ दिया जाए एवं पूर्व की भांति उनके ग्रेड वेतन में वृद्धि की जाये।
तीनों निगमों में कर्मचारियों के निरंतर कमी को नई भर्तियां कर, रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए तथा विलंबित पदोन्नतियों की तत्काल बहाली की जाये।
तीनों विद्युत नियमों में सातवें वेतन आयोग के अनुसार कार्मिकों को अनुमन्य विभिन्न भत्तों का रिवीजन तत्काल किया जाये।
इसके साथ ही हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लॉयज संगठन गंगा वैली के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें मुबारक अली को अध्यक्ष पद, पूरन सिंह राणा को सचिव पद एवं चीला मंडल कमेटी में इमरान को अध्यक्ष पद, श्री विकास उपाध्याय को सचिव पद, चीला खण्ड कमेटी में सोनीपाल को अध्यक्ष पद, दीपक गिरी को सचिव पद, गंगा वैली एवं चीला मंडल में मोहन चन्द्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष केहर सिंह, अशोक टंडन, इन्सारुल हक, एसएल शर्मा, वीडी चमोली, सुभाष चंद्र शर्मा, पूरन सिंह राणा, प्रवेश कुमार, विकास उपाध्याय, सोनी पाल, अमित कुमार, दीपक गिरी, इमरान, भगवान सिंह, वीरेंद्र बोरा, सुंदरलाल आदि गणमान्य उपस्थित हुए।
