एक लाख 62 हजार के नकली नोट बरामद
कमरे से प्रिंटर, स्केनर, कपीयर मशीन, पेपर शीट आदि मिले
युवक ने नोट छापने की तरकीब यूट्यूब से सीखी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर नकली नोट छाप रहे एक युवक को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने नोट छापने के उपकरण व एक लाख, 62 हजार नकली नोट बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया हैं कि पिछले दो माह से नकली नोट की छपाई करते हुए बाजार में चलाने का धंधा कर रहा था। इस बात की जानकारी रविवार को भगवानपुर थाने में एसपी देहात नवनीत भुल्लर ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में नकली नोट देखे जा रहे है। जिसके सम्बंध् में एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी को पूरे मामले से अवगत कराया गया। जिनके निर्देशन पर पुलिस की एक टीम गठित कर नकली नोट कारोबार का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। नकली नोट पर गठित टीम को जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिसपर टीम अपने कदम आगे बढा ही रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नोट छापने का धंधा ग्राम मौहम्मदपुर टकाभरी भगवानपुर निवासी संजय कुमार पुत्र राजाराम कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रात को उक्त के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापते हुए आरोपी संजय को गिरफ्रतार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कमरे से प्रिंटर, स्केनर, कपीयर मशीन, पेपर शीट, कटर, स्केल, पेपर रोल सहित एक लाख 62 हजार की नकली नोट बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने नोट छापने की तरकीब यूट्यूब से सीखी है। जिसमें इस्तेमाल सभी समान उसने बाजार से खरीदे और नकली नोट छापने शुरू कर दिये, नकली नोटों को वह बाजार में बड़ी चलाकी के साथ पिछले दो माह से चला रहा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भगवानपुर थाने में दो मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
